8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का किया शुभारंभ-देखें वीडियो
Play video

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का किया शुभारंभ-देखें वीडियो

खेल खेलना जरूरी है, फिर भले ही हार हो या जीत हो। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ सभी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करें।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 23 Sep 2023, 8:16 PM IST

अंबिकापुर. खेल खेलना जरूरी है, फिर भले ही हार हो या जीत हो। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ सभी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करें।

उक्त बातें प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही। चार दिवसीय इस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यगीत के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्पर्धा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार ने खिलाडिय़ों को संबोधित कर बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाडिय़ों द्वारा अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया। ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई। इस दौरान गुब्बारा उड्डयन के साथ खेलों का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने कहा कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका कई बार सरगुजा को मिला है, यह खुशी की बात है। पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ सभी खिलाड़ी प्रदर्शन करें और जीतें। जो नहीं जीत पाएंगे, वे पुन: प्रयास करें। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत से सभी खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं।

बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ आगे की प्रतियोगिता के लिए भी उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत के सभापति राकेश गुप्ता ने भी सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे खेल प्रदर्शन पर फोकस रखें।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वागत उद्बोधन में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल समाज को जोडऩे का काम करता है। खेल ऐसी विधा है जिसमे सभी वर्ग के लोग एक समान भावना खेल भावना के साथ खेलते हैं, सभी खिलाड़ी इसी भावना से खेलें। सभी निर्णायक निष्पक्ष रूप से निर्णय दें।

इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़