23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी
बकरी को निकालने गया युवक खुद गिरा कुंए में, मौत
Play video

बकरी को निकालने गया युवक खुद गिरा कुंए में, मौत

कुएं में बकरी के गिर जाने पर उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे युवक की मौत हो गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:18 PM IST

अमेठी. कुएं में बकरी के गिर जाने पर उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजन जहां रोने पीटने लगे वहीं सूचना के बाद रात भर प्रशासने शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: तालाब का पानी घुसा घरों में, घरेलू सामान हुए खराब

जिले के शुकुल बाजार थाना अंतर्गत हरखुमऊ में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक कुएं बकरी में गिर गई। बकरी की जान बचाने के लिए नीरज पुत्र सरजू प्रसाद पासी 20 कुएं में कूद गया। कुआं काफी गहरी होने के कारण नीरज अपनी जान नहीं बचा सका। इसकी खबर पुलिस और प्रशासन को दी गई। रात 9 बजे से ही प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच कर शव निकालने के लिये प्रयास करती रही। रात भर जद्दोजहद के बाद कामयाबी नही मिली, सुबह काफी मेहनत के बाद शव को निकाला जा सका।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश