14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
वीडियोः भारत-मलेशिया के बीच सैन्य अभ्यास शुरु, ऐसे हुआ भारतीय सेना का स्वागत
Play video

वीडियोः भारत-मलेशिया के बीच सैन्य अभ्यास शुरु, ऐसे हुआ भारतीय सेना का स्वागत

सैन्य अभ्यास शुरु होने से पहले भारतीय सैनिकों का मलेशिया के जवानों ने जोरदार स्वागत किया
Google source verification

कुआलालंपुरः भारत और मलेशिया के बीच साझा युद्धाभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति’ शुरु हो गया है। यह सैन्य अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा। मलेशिया थलसेना की रायल रेंजर रेजीमेंट के कमांडिग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल इरवान इब्राहीम ने भारतीय सैन्य दल का वारदयेबर्न कैम्प में स्वागत किया। सैन्य अभ्यास का पहला चरण भारतीय सैन्य टुकड़ी की तरफ से मलयेशियाई सेना को रेजीमेंटल फ्लैग सौंपने के साथ शुरू हुआ। पहले दिन औपचारिक स्वागत के बाद दोनों सेनाओं के बीच वालीबॉल मैच भी हुआ। जिसमें भारतीय सेना ने जीत दर्ज की।


इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रण कौशल का आदान-प्रदान करेंगी। युद्धाभ्यास से दोनों देशों को फायदा होने की उम्मीद है। क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे साथ ही सेनाएं एक-दूसरे से कुछ न कुछ जरुर सीखेंगी।