
लोम्बोक। इंडोनेशिया में एक घातक भूकंप में एक दर्जन से ज्यादा लोग के मारे जाने की खबर है। यही नहीं इस हादसे में 680 से अधिक लोग वहां के प्रसिद्ध पर्यटक द्वीप पर फटे ज्वालामुखी में फंस गए हैं। फिलहाल माउंट रंजानी जो की एक सक्रिय ज्वालामुखी है वहां पर भूस्खलन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।