21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, रविवार 19 अक्टूबर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, रविवार 19 अक्टूबर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

रविवार 19 अक्टूबर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Oct 19, 2025

🌟(आज का पंचांग – रविवार, 19 अक्टूबर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 26 रवि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 7:57 से 12:12 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:37 से 3:02 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – त्रयोदशी तिथि दिन 1:52 तक होगी तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 5:50 तक होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा।
योग – ऐन्द्र योग रहेगा रात्रि 2:04 तक रहेगा तदुपरान्त वैधृति योग रहेगा।
करण – वणिज करण दिन 1:52 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से संपू्र्ण दिन रात्रि, अमृतसिद्धि योग सायं 5:50 से सूर्योदय तक

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 1:52 से रात्रि 2:48 तक, धनवन्तरी जयंती, नरक व रुप चतुर्दशी निमित्त ‘सायं दीपदान एवं आगामी अरुणोदय काल मेंप्र भात स्नान व दीपदान, चंद्रोद्य जयपुर में आगामी प्रातः 5:18 बजे, ,मास शिवरात्रि, श्री हनुमान जयंती (उत्तर भारत में), पद्म प्रभु जयंती (जैन),

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कन्या राशि में होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी। आज सायं 5:50 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर प, पी, पू, ष पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं और व्यंग करना पसंद करते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष