31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Dec 02, 2025

🌟(आज का पंचांग – मंगलवार, 2 दिसम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 11 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9:40 से 1:34 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 2:52 से 4:11 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – द्वादशी तिथि दिन 3:58 तक होगी तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3:00 से 4:30 तक

नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र रात्रि 8:52 तक रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।
योग – वरियान योग रात्रि 9:08 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा।
करण – बालव करण दिन 3:58 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 8:52 तक, रवियोग रात्रि 8:52 से रात्रि 1:15 तक,

व्रत / दिवस विशेष – भौम प्रदोष व्रत, अखंड द्वादशी, व्यंजन द्वादशी, दान द्वादशी (उडीसा), गंडमूल रात्रि 8:52 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में प्रहोगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 1:15 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी। आज रात्रि 8:52 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर चे, चो, ला, ली, लू पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं।

इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟