5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, शनिवार, 20 दिसम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, शनिवार, 20 दिसम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Dec 19, 2025

🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 20 दिसम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 29 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल प्रारम्भ

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:32 से 9:50 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:24 से 4:16 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – प्रतिपदा तिथि सम्पूर्ण दिन रात्रि होगी।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक

नक्षत्र – मूल नक्षत्र रात्रि 1:22 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा।
योग – गंड योग दिन 4:17 तक रहेगा तदुपरान्त वृद्धि योग रहेगा।
करण – किंस्तुघ्न करण रात्रि 8:12 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – ज्वालामुखी योग रात्रि 1:12 तक
व्रत / दिवस विशेष – गंडमूल रात्रि 1:22 तक

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक का मूल नक्षत्र धनु राशि में प्रवेश प्रातः 7:45 पर

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी। आज रात्रि 1:22 तक जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर यो, भ, भी, भू पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं, परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं। ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ये दूर की सोच सोचते हैं और भलाई करने में हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से प्रभावित व्यक्ति में बौद्धिक एवं मानसिक शक्ति प्रबल होती हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟