🌟(आज का पंचांग – गुरुवार, 20 नवम्बर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 28 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8:14 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:53 से 2:51 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 4:11 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – अमावस्या तिथि दिन 12:17 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी।
दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।
नक्षत्र – विशाखा नक्षत्र दिन 10:59 तक रहेगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा।
योग – शोभन योग दिन 9:53 तक रहेगा तदुपरान्त अतिगंड योग रहेगा।
करण – नाग करण दिन 12:17 तक रहेगा तदुपरान्त किंस्तुघ्न करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग दिन 10:59 से प्रारम्भ।
व्रत / दिवस विशेष – देवकार्य अमावस्या
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध वक्री विशाखा नक्षत्र चरण 4 में रात्रि 4:16 पर
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी। आज दिन 10:59 जन्म लेने वाले बच्चों का विशाखा नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर तो, न, नी, नू पर रखे जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं।
ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, सेना-विभाग, अध्यापन, ज्योतिष, अनुसंधानकर्ता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्