24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, रविवार, 23 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, रविवार, 23 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

रविवार, 23 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 23, 2025

🌟(आज का पंचांग – रविवार, 23 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 2 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 8:16 से 12:13 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:32 से 2:51 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – तृतिया तिथि सायं 7:25 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक

नक्षत्र – मूल नक्षत्र सायं 7:28 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा।
योग – धृति योग दिन 12:08 तक रहेगा तदुपरान्त शूल योग रहेगा।
करण – गर करण सायं 7:25 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से सायं 7:28 तक, रवियोग सायं 7:28 से प्रारम्भ,

व्रत / दिवस विशेष – विवाह मुहूर्त मूल नक्षत्र में, गंडमूल सायं 7:28 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – वक्री बुध का विशाखा नक्षत्र चरण 3 तुला राशि में प्रवेश रात्रि 8:27 पर, राहु का शतभिषा नक्षत्र चरण 4 व केतु का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 2 में प्रवेश दिन 12:32 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी। आज सायं 7:28 जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भ, भी, भू, धा पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं, परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं।

ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ये दूर की सोच सोचते हैं और भलाई करने में हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से प्रभावित व्यक्ति में बौद्धिक एवं मानसिक शक्ति प्रबल होती हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟