🌟(आज का पंचांग – मंगलवार, 23 सितम्बर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 30 रवि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9:19 से 1:49 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3:19 से 4:49 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – द्वितीया तिथि प्रातः 4:52 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी।
दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3:00 से 4:30 तक
नक्षत्र – हस्त नक्षत्र दिन 1:40 तक रहेगा तदुपरान्त चित्रा नक्षत्र होगा।
योग – ब्रह्म योग रात्रि 8:23 तक रहेगा तदुपरान्त ऐन्द्र योग रहेगा।
करण – बालव करण दिन 3:54 तक तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – द्विपुष्कर योग दिन के 1:40 से अंतरात 4:52 तक, राजयोग दिन 1:40 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – चंद्रदर्शन, राष्ट्रीय आश्विन मास प्रारंभ,
चन्द्रमा – आज रात्रि 2:56 तक कन्या राशि में होगा तदुपरान्त तुला राशि में प्रवेश होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल स्वाती में रात्रि 8:57 पर
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 2:56 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी। आज दिन 1:40 तक हस्त नक्षत्र होगा तदुपरान्त चित्रा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ण, ठ, पे, पो, र पर रखे जा सकते हैं।
कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्