
Tarot Horoscope Today 19 March : टैरो राशिफल 20 मार्च: कल इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल
Tarot Horoscope Today 20 March 2026 :टैरो राशिफल 20 मार्च 2026: 20 मार्च 2026 का टैरो राशिफल एक शक्तिशाली ब्रह्मांडीय ऊर्जा लेकर आ रहा है। वर्तमान में मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा वक्री बुध (Mercury Retrograde) का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कल का दिन जल्दबाजी के बजाय धैर्य, भावनात्मक परिपक्वता और भविष्य की ठोस योजना बनाने पर केंद्रित रहेगा। जहां कुछ राशियों को करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ के लिए आत्म-मंथन और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार से विस्तार से जानते हैं कि आपके टैरो कार्ड्स कल के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज खर्चों से संबंधित मुद्दों पर अपने घर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज आप आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। यदि आपका धन कही अटक गया है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। आपको सलाह है कि फिलहाल, बोलचाल में कटुता न आने दें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
Published on:
19 Mar 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
