16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Oct 24, 2025

🌟(आज का पंचांग – शुक्रवार, 24 अक्टूबर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 1 जमादि उल अव्वल प्रारम्भ
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:47 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:11 से 1:35 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 4:23 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – तृतिया तिथि रात्रि 1:20 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र सम्पूर्ण दिन रात्रि होगा।
योग – सौभाग्य योग रहेगा प्रातः 5:54 तक रहेगा तदुपरान्त शोभन योग रहेगा।
करण – तैतिल करण दिन 12:03 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – राजयोग सूर्योदय से रात्रि 1:20 तक, रवियोग प्रातः 6:40 तक, स्वार्थसिद्धि योग संपू्र्ण दिन रात्रि,

व्रत / दिवस विशेष – संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थापना दिवस।

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का स्वाती नक्षत्र में प्रवेश प्रातः 6:40 पर, बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश दिन 12:37 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी। आज जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर न, नी, नू, ने पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, अध्यापन, ज्योतिष, अनुसंधानकर्ता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्