🌟(आज का पंचांग – बुधवार, 24 सितम्बर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 1 रवि उलसानी प्रारम्भ
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9:19 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10:49 से 12:19 तक रहेगा। चर, लाभ के चौघड़िये क्रमशः 3:19 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – तृतिया तिथि सम्पूर्ण दिन रात्रि होगी।
दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 12:00 से 1:30 तक
नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र दिन 4:17 तक रहेगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा।
योग – ऐन्द्र योग रात्रि 9:02 तक रहेगा तदुपरान्त वैधृति योग रहेगा।
करण – तैतिल करण सायं 5:59 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।
विशिष्ट योग – राजयोग सायं 4:17 तक, रवियोग सायं 4:17 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – रवि उलसानि मु. मास प्रारम्भ
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी। आज दिन 4:17 तक चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर र, री, रू, रे, रो पर रखे जा सकते हैं।
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है। किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं। जातक को देश-विदेशों में अनेक स्थानों पर भृमण करने के अवसर प्राप्त होते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्