4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग, रविवार, 30 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

रविवार, 30 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 30, 2025

🌟(आज का पंचांग – रविवार, 30 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 9 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 8:20 से 12:15 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:34 से 2:52 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – दशमी तिथि रात्रि 9:30 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक

नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 1:11 तक रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा।
योग – वज्र योग प्रातः 7:12 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्धि योग प्रातः 4:22 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा।
करण – तैतिल करण दिन 10:23 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 1:11 तक, रवियोग रात्रि 1:11 तक,

व्रत / दिवस विशेष – पंचक, विवाह मुहूर्त उत्तराभाद्रपद व रेवती नक्षत्र में, गंडमूल प्रारम्भ रात्रि 1:11 से,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी। आज रात्रि 1:11 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा। आज रात्रि 1:11 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर दू, थ, झ, ञ, दे पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं।

ये जातक बुद्धिमान, गंभीर एवं सौम्य प्रकृति, परोपकारी कार्य करने में तत्पर सत्यप्रिय, धार्मिक, धर्म-कर्म एवं फिलासफी, साहित्य एवं गूढ़विधायो की ओर विशेष अभिरुचि रखने वाले होते हैं। जातक सेवाभाव रखने वाले, तीव्र बुद्धि, परिश्रमी, उधमी, दूरदर्शी, व्यवहार कुशल एवं नीति के अनुसार आचरण करने वाला, विश्वसनीय, ईमानदार तथा हर प्रकार से मित्रो एवं सगे-सम्बन्धियों के लिए सहायक होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟