10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग, गुरुवार, 6 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

गुरुवार, 6 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 06, 2025

🌟(आज का पंचांग – गुरुवार, 6 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 14 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष प्रारम्भ
पक्ष – कृष्ण प्रारम्भ

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8:05 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:49 से 2:54 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 4:15 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – प्रतिपदा तिथि होगी दिन 2:55 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी।

दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – कृत्तिका नक्षत्र प्रातः 3:28 तक होगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा।
योग – व्यतिपात योग दिन 7:05 तक रहेगा तदुपरान्त वरियान योग रात्रि 2:41 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा।
करण – कौलव करण दिन 2:55 तक तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग – यमघंट योग सूर्योदय से प्रातः 3:28 तक

व्रत / दिवस विशेष – मेला चन्द्रभागा समाप्त झालाबाड़ (राज.), पद्मक योग दिन 2:52 से सूर्यास्त तक (तीर्थराज पुष्कर में स्नान-दान का विशेष महात्म्य), अशून्य शयन व्रत,

चन्द्रमा – आज दिन 11:47 तक मेष राशि में होगा तदुपरान्त वृष राशि में प्रवेश होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश दिन 2:52 पर, मंगल अस्त पश्चिम में रात्रि 11:50 पर

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 11:47 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी तदुपरान्त वृष राशि होगी। आज जन्म लेने वाले बच्चों का प्रातः 3:28 तक कृत्तिका नक्षत्र होगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर अ , इ, उ, ए, ओ पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष