Horoscope 19 May 2025 राशिफल, सोमवार, 19 मई, 2025
मेष-कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
वृषभ-भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क-पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार कर सकते हैं।
सिंह-कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।
कन्या-कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान की समस्या का समाधान होगा।
तुला-कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख-सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक-मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।
धनु-विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
मकर-नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
कुंभ-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।
मीन-व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति संभव है।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन