राशिफल, शुक्रवार, 21 मार्च, 2025
मेष-बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा।
वृषभ-आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।
मिथुन-सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।
कर्क-क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार में उन्नति के योग हैं। आर्थिक संकट दूर होगा।
सिंह-आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी।
कन्या-आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें।
तुला-धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले लेंगे।
वृश्चिक-आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अच्छे मित्र से भेंट होगी।
धनु-कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे।
मकर-पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध बनेंगे।
कुम्भ-सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा।
मीन-जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
Horoscope 21 March 2025 शुक्रवार, 21 मार्च, 2025 के राशिफल में जानिए ज्योतिषी पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन से किस राशि के लिए आज के दिन क्या कुछ खास।