नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।
आज के राशिफल में जानिए:
🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?
🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?
🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?
🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?
हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
(राशिफल – शुक्रवार, 18 जुलाई, 2025)
मेष: सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंता रहेगी। नौकरी में भागदौड़ अधिक रहेगी। दान-पुण्य कर सकते हैं।
वृषभ: नया वाहन या मशीनरी खरीदने में धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी।
मिथुन: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। विवाह कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।
कर्क: प्रियजन से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधी रोग की आशंका है।
सिंह: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्राएं मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कन्या: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। चोट व चोरी की आशंका है। निवेश में जोखिम न लें।
तुला: विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
वृश्चिक: भविष्य की चिंता बनी रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश लाभप्रद रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। पुरानी पीड़ा से परेशान रह सकते हैं।
धनु: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की ओर मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्टदेव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
मकर: समय रहते अपने कार्यों का उचित विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
कुंभ: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि लिए गए फैसलों पर कायम रहें। संतान से मतभेद संभव है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
मीन: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज, तिलहन में निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास