27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
आज का राशिफल, रविवार, 6 जुलाई 2025 | Horoscope 6 July 2025 | Rajasthan Patrika
Play video

आज का राशिफल, रविवार, 6 जुलाई 2025 | Horoscope 6 July 2025 | Rajasthan Patrika

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 05, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – रविवार, 6 जुलाई, 2025)

मेष: आज व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। धर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ: अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करें, स्थिति सुदृढ़ होगी। कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं।

मिथुन: पारिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है।

कर्क: कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही सिद्ध होंगे। कार्यसिद्धि से साहस और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

सिंह: परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय से बचें। माता-पिता की सेवा करें, सफलता मिलेगी।

कन्या: दिन की महत्ता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य और संयम से कार्य करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में देर न करें।

तुला: अपने मनमर्जी के तरीकों से काम न करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु विघ्न डाल सकते हैं, सतर्क रहें।

वृश्चिक: कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु: आपकी मेहनत और ईमानदारी से नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। निवेश और बचत में वृद्धि होगी। व्यापार संबंधी विवादों का समाधान संभव है। उपहार प्राप्त हो सकते हैं।

मकर: समय रहते संभल जाएं और पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा न करें। व्यापार में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों से दूर रहें। आपकी आदतों से परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ: दिन शुभ है। मनोकामना पूर्ण होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मस्ती में समय व्यतीत होगा।

मीन: मर्यादित व्यवहार रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार और नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार बदलाव करें।

ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन