(राशिफल – गुरुवार, 7 अगस्त, 2025)
मेष – किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीकों को बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।
वृषभ – जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर सकती है। आप सहनशील बने रहें। जल्द ही आप क्रोधित हो जाते हैं, स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा वापस न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।
मिथुन – समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार के विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधी विवाद के चलते चिंता रह सकती है।
कर्क – अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बन सकते हैं।
सिंह – व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या – अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि होगी। पिता से तालमेल स्थापित न होने के कारण तनाव संभव है।
तुला – भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पिछड़ रहे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक – कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
धनु – स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।
मकर – अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार का मन बनेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ – अपने मन की बात हर किसी को बताना नुकसानदायक हो सकता है। सुख-सुविधाओं और धन पर व्यय होगा। आपकी उन्नति से विरोधी असंतुष्ट रहेंगे। अपने वाक्-चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन – मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूर्ण होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामलों का समाधान आज संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
ज्यो. पं. चंदनश्याम नारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन