नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।
आज के राशिफल में जानिए:
🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?
🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?
🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?
🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?
हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
(राशिफल – गुरुवार, 17 जुलाई, 2025)
मेष: अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य को लेकर भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
वृषभ: अपनी समझदारी से रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेंगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि हो सकती है।
मिथुन: कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद से बचें।
कर्क: अपने वाक्-चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुँच सकती है, धैर्य रखें।
सिंह: अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदतें सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या: व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक पीड़ा संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला: किसी के बारे में ज़्यादा सोचना उचित नहीं है। जल्दबाजी न करें, कार्य बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से सतर्क रहें। निवेश लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक: क्रोध की अधिकता से बने कार्य बिगड़ सकते हैं। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण रहेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।
धनु: कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सभी को साथ लेकर चलें। आर्थिक संकट की संभावना है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकारक हो सकती है।
मकर: संतान द्वारा किए गए कार्य मन को प्रसन्नता देंगे। गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
कुंभ: साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन: सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानने में ही लाभ है। घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।
ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास