8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, मंगलवार, 12 अगस्त, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, मंगलवार, 12 अगस्त, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर, जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए - आज की तिथि, नक्षत्र और योग, शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि, व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व, हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा, जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Aug 12, 2025

(आज का पंचांग – मंगलवार, 12 अगस्त, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 17 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9:16 से 2:10 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3:47 से 5:25 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – तृतिया तिथि दिन 8:41 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3:00 से 4:30 तक

नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दिन 11:52 तक होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा।
योग – सुकर्मा योग सायं 6:54 तक रहेगा तदुपरान्त धृति योग रहेगा।
करण – विष्टि करण दिन 8:41 तक तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग दिन के 11:52 से सूर्योंदय तक

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 8:41 तक, सातुड़ी तीज, कजली तीज व अंगारक संकष्ट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 9:07 पर, मेला कजली तीज प्रारंभ बूंदी (राज.), पंचक, तीजड़ी पर्व (सिधी समाज), बहुला चतुर्थी (म.प्र.),

चन्द्रमा – आज प्रातः 6:10 तक कुम्भ राशि में होगा तदुपरान्त मीन राशि में प्रवेश होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – गुरू पुनर्वसु नक्षत्र चरण 1 में प्रवेश सायं 5:04 पर, शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश दिन 2:08 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज प्रातः 6:10 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी तदुपरान्त मीन राशि होगी। आज दिन 11:52 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर द, दी, दू, थ, झ, ञ पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्