बागपत । जिले के राष्ट्र वंदना चौक पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रवंदना चौक पर कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। उनका यह आक्रोश दिग्विजय सिंह द्वारा मंदिर में साधुओं को लेकर दिये गए विवादित बयान पर फूट गया।
बागपत जिले में राष्ट्र वंदना चौक पर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मधु सिंह शास्त्री के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। उन्होंने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ता मंदिर में साधुओं पर टिप्पणी किए जाने से नाराज थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद, दिग्विजय सिंह होश में आओ के नारे लगाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कपिल उपाध्यक्ष सतवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।