20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
40 सवारियों से भरी बस हाईवे किनारे नाले में गिरी
Play video

40 सवारियों से भरी बस हाईवे किनारे नाले में गिरी

आंतेला. जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बहडोदा पुल के पास बुधवार शाम करीब 6.45 बजे सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाडर कूद कर बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में बस परिचालक घायल हो गया। जानकारी अनुसा रेवाडी डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिल्ली से करीब 40 यात्री लेकर जयपुर की तरफ जा […]

Google source verification

आंतेला. जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बहडोदा पुल के पास बुधवार शाम करीब 6.45 बजे सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाडर कूद कर बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में बस परिचालक घायल हो गया। जानकारी अनुसा रेवाडी डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिल्ली से करीब 40 यात्री लेकर जयपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बहडोदा के पास बस अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में बस परिचालक मुकेश (45) पुत्र गणपतराम घायल हो गया। हादसे को देख वाहन चालकों समेत आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भाबरू थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर भाबरू थाना पुलिस कांस्टेबल अनिल प्रजापत, कांस्टेबल सतपाल चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस मंगवाकर घायल परिचालक को शाहपुरा के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बस सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।