No video available
बगरू. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक भारी बारिश होने से क्षेत्र के तालाब, बावड़ी तथा एनिकट आदि में पानी की अच्छी आवक हुई। वहीं इस दौरान बगरू में 12 वर्षीय बालक
नाले में बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। बालक की क्षतिग्रस्त नाले के खुले पड़े हॉल में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में बहे बालक को ढूंढने का प्रयास किया। बाद में रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया, करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिला।
इस दौरान गुरुवार को कस्बे सहित क्षेत्र के मोखमपुरा, गाडोता, झरना, उगरियावास, गुढा बैरसल, ढींढा, ढाणी बोराज, हिरनोदा, आकोदा, खेडीराम गांवों में दिन भर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई।