6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

शहीद को नमन करने उमड़ा जनसैलाब

अजीतगढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 14वीं बटालियन में तैनात अजीतगढ़ के सांवलपुरा तंवरान के लोहिया के जवान रतन लाल गुर्जर (35) का 2 अप्रेल निधन हो गया। पेट्रोलिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जवान का शुक्रवार को पैतृक गांव सांवलपुरा के लोहिया में पूर्ण राजकीय सम्मान के […]

Google source verification

अजीतगढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 14वीं बटालियन में तैनात अजीतगढ़ के सांवलपुरा तंवरान के लोहिया के जवान रतन लाल गुर्जर (35) का 2 अप्रेल निधन हो गया। पेट्रोलिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जवान का शुक्रवार को पैतृक गांव सांवलपुरा के लोहिया में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद के 6 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। चार साल पहले रतनलाल के बड़े भाई रामपाल गुर्जर भी भारतीय सेना में रहते हुए जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इससे पूर्व अजीतगढ़ पुलिस थाने से चुड़ला तक 22 किमी की तिरंगा यात्रा में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पार्थिव देह को नमन कर गांव के लाडले को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।