15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Play video

हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

-जयपुर सीकर हाईवे की घटना चौमूं.जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास बांडी नदी पर देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चालक सड़क किनारे बस को खडा किया।बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Feb 18, 2025

-जयपुर सीकर हाईवे की घटना

चौमूं.
जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास बांडी नदी पर देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चालक सड़क किनारे बस को खडा किया।
बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के तौर पर
बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना बताया है। सूचना पर चौमूं व जयपुर से दमकल की 3 गाडियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि
बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन बस जलकर कबाड बन गई।

जयपुर के हामिद नगर के निवासी थे बस सवार

पुलिस के मुताबिक बस 24 जने सवार थे। जो जयपुर के हमीद नगर के निवासी थे। रात को बस से झुंझुनू किसी कार्यक्रम में जाकर वापस जयपुर लौट रहे थे।