17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की मासूम बालिका
Play video

बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की मासूम बालिका

बालिका बोरवेल में गिरी

Google source verification

कोटपूतली. शहर से आठ किलोमीटर दूर सरुंड थाना क्षेत्र के किरतपुर की ढाणी बढ़िया वाली में बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की मासूम बालिका चेतना। तीन दिन पहले परिजनों ने घर के सामने 700 फीट तक बोरवेल की खुदाई की थी, लेकिन पानी नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह 150 फीट तक पाइप डाले गए, लेकिन पानी नहीं मिलने पर पाइप वापस निकाल लिए गए और खाली जगह को परात से ढक दिया। चेतना व उसकी छोटी बहन खेलते हुए वहां पहुंची और परात को हटा दिया। जिससे चेतना बोरवेल में गिर गई। सूचना पर जिला प्रशासन व पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने आठ इंच के बोरवेल में आॅक्सीजन व कैमरा डाल कर बालिका को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। एसडीओ, एडिशनल एसपी, पुलिस व आरएसी मौके पर पहुंची।