28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
कलश यात्रा में बही श्रद्धा की बयार
Play video

कलश यात्रा में बही श्रद्धा की बयार

बिचून. ग्राम पंचायत खेड़ी के श्योसिंहपुरा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पं. दुर्गादत्त शर्मा के सान्निध्य में वरुण पूजा के साथ लौठे वाले बालाजी मंदिर से 300 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तेजाजी महाराज मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने […]
Google source verification

बिचून. ग्राम पंचायत खेड़ी के श्योसिंहपुरा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पं. दुर्गादत्त शर्मा के सान्निध्य में वरुण पूजा के साथ लौठे वाले बालाजी मंदिर से 300 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तेजाजी महाराज मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पं. दुर्गादत्त शर्मा ने बताया कि भागवत गीता व भैरव नामावली विष्णु सहस्त्रनाम पाठ प्रारंभ हुए। वहीं तेजाजी, भैरूजी, नाग देवता, शीतला माता की शुक्रवार को दोपहर 12:21 पर प्राण प्रतिष्ठा होगी। पं. मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51 जोड़े हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां देंगे।