16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
मंडी में जौ-सरसों की आवक: तुलाई में 300 ग्राम अधिक वजन काटने का विरोध
Play video

मंडी में जौ-सरसों की आवक: तुलाई में 300 ग्राम अधिक वजन काटने का विरोध

चौमूं. कृषि उपज मंडी चौमूं में जौ और सरसों जिंस की पिछले तीन चार दिन में बंपर आवक हो रही है। किसानों को मंडी में सडक़ पर ढेरियां लगाकर जिंस बेचनी पड़ रही है। सोमवार को मंडी में करीब 10 हजार क्विंटल जौ और 500 कट्टे सरसों जिंस की आवक हुई। इसी के साथ दोपहर […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Mar 17, 2025

चौमूं.

कृषि उपज मंडी चौमूं में जौ और सरसों जिंस की पिछले तीन चार दिन में बंपर आवक हो रही है। किसानों को मंडी में सडक़ पर ढेरियां लगाकर जिंस बेचनी पड़ रही है। सोमवार को मंडी में करीब 10 हजार क्विंटल जौ और 500 कट्टे सरसों जिंस की आवक हुई। इसी के साथ दोपहर में जिंस की तुलाई में 300 ग्राम अधिक काटने का आरोप लगाते हुए किसान विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। चौधरी चरण सिंह किसान संघर्ष समिति चौमूं-आमेर के अध्यक्ष कालूराम भावरिया के नेतृत्व में किसानों ने विरोध जाहिर करते हुए जिंस का तौल बंद करवा दिया। हालांकि बाद में सूचना पर पहुंचे मंडी कर्मचारी राजेश गोरा ने समझाइश करते हुए किसानों को शांत किया। उन्होंने किसानों को इसकी जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों ने मंडी सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा और तुलाई में 300 ग्राम काटने की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पर रोक नहीं लगी तो किसानों को मजबूरन मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगाकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि व्यापारियों ने तुलाई में अधिक काटने के आरोप को गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार चौमूं कृषि उपज मंडी में पिछले तीन चार दिन से जौ एवं सरसों जिंस की बंपर आवक शुरू हो गई है। दोपहर में तुलाई के साथ ही 300 ग्राम अधिक लेने का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने इस पर रोक लगाने को लेकर मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और तुलाई बंद करवा दी। इससे मंडी प्रशासन में हडक़ंपमच गया। सूचना पर पहुंचे मंडी कर्मचारी गोरा ने किसानों की समस्या सुनी और मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर किसान शांत हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।(कासं.)

पिछले साल भी किया था विरोध

किसानों ने बताया कि तुलाई में 300 ग्राम ’यादा लिए जाने का पिछले साल भी विरोध किया था, लेकिन फिर भी अंकुश नहीं लग पाया है। इस पर फिर से किसानों के जिंस की तुलाई में 300 ग्राम अधिक लिया जा रहा है। इस दौरान किसान महादेव प्रसाद, सांवरमल मीणा, दिनेश सैनी, महेश शर्मा, प्रभुलाल, अर्जुनसिंह, गजानंद यादव, गुलाबचंद, दिनेश सैनी, हरिनारायण सहित बडी संख्या में किसानों ने विरोध जाहिर किया।

मंडी में 2125 तक बिका जौ

बढिया आवक के साथ ही चौमूं मंडी में जौ जिंस सोमवार को 2 हजार से लेकर 2125 तक बिकी। वहीं सरसों की बात की जाए तो 5300 से 5500 तक प्रति क्विंटल के भाव बोले गए। भाव ठीक होने से किसान खुश नजर आए, लेकिन तुलाई में बारदाने से अधिक काटे जाने से किसानों में रोष भी रहा।

माल्ट कंपनियों में जौ की खपत

व्यापारियों ने बताया कि जौ जिंस की अधिकतर खपत माल्ट कंपनियों में होती है। हालांकि अभी मांग कम है, लेकिन मांग बढऩे के साथ ही भावों में अभी और उछाल आने की पूरी उम्मीद है। अभी जौ का दाना भी गीला आ रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण किसान सीधे खेतों से जिंस को मंड़ी में ला रहे है।

———

इनका कहना है—

जिंसों की तुलाई में अनाधिकृत वजन नहीं काटे। इसको लेकर व्यापारियों को पाबंद किया है। सुबह व्यापारियों की बैठक भी ली गई थी। किसानों के आरोप की भी जांच करवाई जाएगी। इस तरह का मामला मिला तो कार्रवाई होगी।

—चुन्नीलाल स्वामी, सचिव, कृषि उपज मंडी चौमूं।