24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
सफाईकर्मी से मारपीट: नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 16 ठेले किए जब्त, मचा हडक़ंप
Play video

सफाईकर्मी से मारपीट: नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 16 ठेले किए जब्त, मचा हडक़ंप

-लोगों ने कार्रवाई का किया विरोध, दस्ते ने एक नहीं सुनी चौमूं. शहर के मुख्य बस स्टैण्ड पर शुक्रवार शाम को नगर परिषद के अस्थाई सफाईकर्मी के साथ कहासुनी एवं मारपीट की घटना के बाद नगर परिषद दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। दस्ते ने करीब एक घंटे के भीतर मुख्य […]
Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Feb 07, 2025

-लोगों ने कार्रवाई का किया विरोध, दस्ते ने एक नहीं सुनी

चौमूं.

शहर के मुख्य बस स्टैण्ड पर शुक्रवार शाम को नगर परिषद के अस्थाई सफाईकर्मी के साथ कहासुनी एवं मारपीट की घटना के बाद नगर परिषद दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। दस्ते ने करीब एक घंटे के भीतर मुख्य बस स्टैण्ड, संजय सर्किल, मोरीजा तिराहा पर कार्रवाई करते हुए करीब 16 फल सब्जी के ठेले जब्त किए और एक थड़ी जब्त की। अचानक कार्रवाई से अस्थाई अतिक्रमण कर रखे लोगों में हडकंप मच गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन दस्ते ने एक नहीं सुनी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान चौमूं थाने का पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। कार्रवाई में बाधा पहुंचा रहे दो तीन युवकों को पुलिस पकडक़र थाने में भी ले गई। देर शाम तक युवकों को थाने में पूछताछ के लिए बैठाए रखा।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी एवं उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने कहासुनी करते हुए मारपीट कर दी। उसने नगर परिषद में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शाम को नगर परिषद दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि खाटूश्यामजी के मेेले के तहत दो दिन से अतिक्रमण हटाने की कवायद भी चल रही थी। शाम को अस्थाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद दस्ते ने बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की सहायता से दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की करीब एक घंटे तक कार्रवाई की।(कासं.)

———

16 ठेले व 1 थड़ी जब्त

नगर परिषद दस्ते ने नगर परिषद के सामने जयपुर रोड पर लगाए ठेले हटाने की कार्रवाई की और फल सब्जी के ठेले जब्त किए। इधर, मोरीजा तिराहा के पास से एक थडी भी जब्त की। संजय सर्किल के पास भी दस्ते ने ठेले जब्त किए। एकाएक कार्रवाई से बस स्टैण्ड पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया।

———-

कार्रवाई के दौरान लगा रहा जाम

अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ के चलते मुख्य बस स्टैण्ड पर यातायात व्यवस्था खराब नजर आई। बार-बार जाम लगता रहा। पुलिस प्रशासन भी दस्ते के साथ मौजूद रहा। इससे इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंसे रहे। हालांकि लोगों की भीड़ के हटने से यातायात सुचारू हो पाया।

———

अस्थाई ठेले हटे, बस स्टैण्ड खुला नजर आया

यहां नगर परिषद के सामने पुरानी मंडी की ओर लंबे समय से लोगों ने ठेले लगा रखे थे। नगर परिषद दस्ते की ओर से यहां लगे ठेले हटाए जाने के बाद बस बस स्टैंड खुला नजर आया। हालांकि इस दौरान ठेले वालों का कहना था कि उन्होंने मारपीट नहंी की। अन्य लोग ही सफाईकर्मी से उलझ रहे थे। जबरदस्ती आरोप लगाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है।

———-

इनका कहना है—

रींगस में खाटूश्याम मेले को लेकर पदयात्री शहर होकर गुजरेंगे। अस्थाई अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था में परेशानी आएगी। इसको लेकर शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 16 ठेले व 1 थड़ी जब्त की है। हालांकि शाम को एक सफाईकर्मी के साथ भी मारपीट की घटना हुई है। जो गलत है। शाम को अतिक्रमण हटाया है।

——जय किशन सैनी,स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर परिषद चौमूं।