No video available
दूदू. जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ासौली पुलिया के पास किशनगढ की तरफ बने अवैध कट पर कार को बचाने के प्रयास में एक बस पलट गई। जिससे एक जने की मात हो गई, वहीं बस सवार लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एम्बुलेंस से दूदू के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की बस पुष्कर, अजमेर से होते हुए जयपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रविवार रात करीब 9.30 बजे पडासौली पुलिया के पास किशनगढ की ओर बने अवैध कट से एक कार जयपुर की तरफ जाने के लिए निकल रही थी। इस दौरान कार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार फंसे लोगों को आसपास के लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला और पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंसों से उप जिला अस्पताल दूदू पहुंचाया गया। इस हादसे में बस में सवार गंभीर रूप से घायल एक जने की मौत हो गई।