14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

सांभर थाने में कावड़ियों से मारपीट के बाद कांस्टेबल निलंबित

एएसपी ब्रजमोहन के नेतृत्व में जांच टीम गठित, सांभर थाने में लोगों का प्रदर्शन

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Jul 29, 2024

जयपुर. देवयानी सरोवर सांभरलेक से कावड़ लेकर जा रहे कावड़ियों के साथ रविवार देर रात सांभरलेक थाने के एक पुलिसकर्मी की ओर से की गई मारपीट के मामले ने सोमवार सुबह तूल पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की। मामला बढ़ने पर जयपुर ग्रामीण एसपी ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात कावड़ यात्रियों का दल डीजे के साथ देवयानी सरोवर से जल लेकर सावरदा जा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कावड़ यात्रियों को रोककर डीजे बंद करा दिया। जब कावड़ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो झड़प हो गई और पुलिसकर्मी डीजे को जब्त कर थाने ले आए।पीछे से कावड़ यात्रियों का दल भी थाने पहुंच गया और डीजे को छोड़ने की मांग की। जब पुलिसकर्मी कावड़ यात्रियों से समझाइश कर रहे थे तो एक पुलिसकर्मी कावड़ यात्रियों का वीडियो बनाने लगा और कहा कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। सादा वर्दी में खड़े कांस्टेबल खेमचंद ने अचानक कावड़ियों से मारपीट शुरू कर दी, जिसका कावड़ियों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद कावड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। कांवड़ियों का आरोप था कि कांस्टेबल खेमचंद ने शराब के नशे में मारपीट की है।
वीडियो वायरल हुआ तो सुबह थाने का किया घेराव
रात को कावड़ यात्रियों के साथ कांस्टेबल की ओर से की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लामबंद होकर कावड़ यात्रियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में सांभर थाने पहुंचे गए। थाने का घेराव कर कांस्टेबल को निलंबित करने की मांग की। मामला बढ़ने के बाद एएसपी ब्रजमोहन मीना सांभर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश की। वहीं एसपी शांतनु कुमार ने कांस्टेबल खेमंचद को निलंबित किया। जब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, एएसपी ब्रजमोहन के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी।