12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

निर्माण अधूरा, कचरे से अटी नालियां

कचरे से अटी नालियां

Google source verification

दूदू. जिला मुख्यालय के नरैना रोड़ पिछले कई महिनों से कछुआ चाल से चल रहा सड़क निर्माण कार्य वाहन चालकों के साथ ही आमजन के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। जबकि हर सप्ताह  आयोजित जिला स्तरीय साप्ताहिक समन्वय बैठक में एडीएम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन उन निर्देशों की धरातल पर पालना सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। नरैना रोड़ पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने व यातायात व्यवस्था बे-पटरी होने के साथ ही सड़क के बीच डिवाइडर का कार्य नहीं होने से दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं नरैना रोड पर राजकीय उच्च माध्यमिक  व सरकारी अस्पताल के सामने से लेकर बीएसएनएल कार्यालय तक नालियों का निर्माण कार्य नहीं होने से जहां ड्रेनेज सिस्टम फैल है, वहीं नालियों का आधा-अधूरा कार्य होने से उनमें बरसाती पानी के साथ ही गंदा पानी व कचरा भरा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की भरमार हो रही है। जिससे मौसमी बीमारियों के साथ ही गंभीर बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।