14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
ठूंस-ठूंस कर भरे गोवंश से भरा कंटेनर जब्त
Play video

ठूंस-ठूंस कर भरे गोवंश से भरा कंटेनर जब्त

दूदू. जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर के समीप दूदू पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को जब्त किया है। इसके बाद गोवंश से भरे कंटेनर ट्रक को मंशा पूर्ण गोशाला दूदू में लाया गया। ट्रक की जांच में करीब 38 गोवंश में से 34 गोवंश मृत पाए गए। गो सेवक वंदे […]

Google source verification

दूदू. जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर के समीप दूदू पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को जब्त किया है। इसके बाद गोवंश से भरे कंटेनर ट्रक को मंशा पूर्ण गोशाला दूदू में लाया गया। ट्रक की जांच में करीब 38 गोवंश में से 34 गोवंश मृत पाए गए। गो सेवक वंदे मातरम ग्रुप दूदू के गो रक्षक जीतू जादम को गोवंश तस्करी की सूचना पर टीम के सदस्य रामनगर पहुंचे और कंटेनर ट्रक को रुकवाने के लिए इशारा किया, लेकिन गोरक्षकों को देखकर तस्कर वाहन को रामनगर के पास एक होटल के सामने खडा कर फरार हो गए। ट्रक में 34 गोवंश मृत और 4 जीवित मिले। जीवित मिले गोवंश को उपचार प्रदान किया जा रहा है।