No video available
नरैना. प्रसिद्ध दादू पीठ नरैना में चार मार्च से दादू मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर दूदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने नरैना थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली और तैयारियों पर मंथन किया। एएसपी ने दादू पीठ के व्यवस्थापक हरिओम स्वामी से मेले की तैयारी को लेकर जानकारी ली। वहीं श्रीदादू मेला महोत्सव में जुलूस, पंगत मैदान, महाआरती व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था व मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थानाप्रभारी धर्म सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सांभर सीओ अनूप मिश्रा ने गौरीशंकर तालाब व चौबिता मैदान को खाली कराने के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाने व कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर दौरान सीएलजी सदस्य नाथूलाल टांक, रामप्रकाश शर्मा, चंदन खां, बुंदू लुहार, पिंटू तंवर, इमामुद्दीन मोहम्मद, छीतर जाट, राजू स्वामी मौजूद रहे।