No video available
नरैना. जैन समाज के दशलक्षण पर्व पूर्ण होने पर जैन समाज के लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे से गलती होने पर साल भर की क्षमा मांगी। वहीं गोधा परिवार के आर्यन पुत्र राजू गोधा ने दशलक्षण पर्व पर 10 दिनों के उपवासपूर्ण किए। आर्यन ने 10 दिन तक एक गिलास पानी पीकर उपवास पूरे किए। आर्यन को बग्गी पर बैठाकर मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। वहीं जुलूस जैन मंदिर से रवाना होकर सुभाष चौक, अन्नपूर्णा भारत गैस एजेंसी होते हुए बस स्टैंड, चौधरी मोहल्ले होते हुए जैन मंदिर पहुंचा। ग्रामीणों ने मुख्य मार्गों पर आर्यन गोधा का स्वागत किया।