13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग

Google source verification

दूदू. जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने एवं सड़क बनवाने की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने एवं मालपुरा रोड आईटीआई से महाविद्यालय तक सड़क बनवाने की मांग को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार के ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को अतिरिक्त जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालय के छात्र आसिफ तंवर ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में सीटें कम होने से कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए। वहीं महाविद्यालय तक आने-जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो जाने से विद्यालय को महाविद्यालय तक आने-जाने काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है।