12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

नशे में धुत युवक ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी एसयूवी, रोकनी पड़ी मालगाड़ी

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, किराए पर गाड़ी लेकर कर रहे थे फिल्मी स्टाइल में स्टंट

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Nov 11, 2024

जयपुर. तीन-चार युवकों ने किराए पर एसयूवी ली और फिर नशे में धुत होकर स्टंट करने निकल गए। इन युवकों पर नशा इस कदर हावी हुआ कि सिंवार में रेलवे ट्रैक को फिल्मी स्टाइल में एसयूवी से ट्रैक को कूदने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी पटरी पर अटक गई। इस बीच एसयूवी सवार युवक मालगाड़ी को ट्रैक पर आता देख उतर कर भाग छूटे। लेकिन मालगाड़ी के लोको पायलट ने एसयूवी को ट्रैक पर देखकर मालगाड़ी को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच और एसयूवी सवार युवक पटरी पर चढ़ी गाड़ी को उतार कर वहां से भाग छूटा। करीब चार दूर एसयूवी लावारिस हालत में सड़क पर खड़ी मिली।
कनकपुरा आरपीएफ चौकी प्रभारी एसआई गोकुल सिंह ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब चार बजे की है। एसयूवी सवार युवक गाड़ी किराए पर लेकर घूमने निकले थे। नशे में धुत युवक सिंवार में श्रीनंदेश्वर महोदव गोशाला के पास फिल्मी स्टाइल में ब्लैक एसयूवी को तेज रफ्तार में सड़क से करीब फीट ऊंचे रेलवे ट्रैक को कूदकर पार करने की कोशिश की। लेकिन एसयूवी रेलवे ट्रैक पर ही अटक गई। इसी बीच जहां एसयूवी फंसी उसी ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। जिसे देख कार सवार युवक उतरकर कर भाग छूटे लेकिन कार चला रहा युवक वहीं खड़ा रहा। उधर, मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब एसयूवी ट्रैक पर देखी तो ट्रेन को रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मालगाड़ी करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। जिससे कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन देरी से हो पाया।
ट्रेन रुकी तो एसयूवी लेकर भाग लिया
घटना की सूचना मिलते ही कनकपुरा आरपीएफ चौकी प्रभारी एसआई गोकुल सिंह व बिंदायका पुलिस मौके पर पहुंची और मालगाड़ी रुकने के बाद ट्रैक पर फंसी एसयूवी के चालक को गाड़ी निकालने में लोगों की मदद ली। एसयूवी का चालक तेज रफ्तार में कार को ट्रैक से उतार कर मुंडियारामसर गांव की तरफ भाग छूटा। करीब चार किलोमीटर दूर चालक एसयूवी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।
तेज रफ्तार में भागा, बाल-बाल बचे वाहन
ट्रैक से एसयूवी उतारकर चालक तेज रफ्तार में निकला तो कई वाहन उसकी चपेट में आते-आते बचे। सिंवार-मुंडियारामसर लिंक रोड पर मंगलम मार्केट के पास घुमाव में एसयूवी बजरी के ढेर पर जा चढ़ी। वहां से गुजर रही एक कार बाल-बाल बची। इसकी के बाद भी एसयूवी चालक नहीं रुका। कई दुपहिया वाहन चालक भी टकराते-टकराते बचे। उधर, सूचना पर बिंदायका थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष यादव एसयूवी को जब्त कर थाने ले आए। अब पुलिस एसयूवी सवार युवकों की तलाश कर रही है।