17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
सीएनजी के 60 सिलेंडर से भरे ट्रक के साइलेंसर में लगी आग
Play video

सीएनजी के 60 सिलेंडर से भरे ट्रक के साइलेंसर में लगी आग

ट्रक के साइलेंसर में लगी आग

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Dec 23, 2024

जयपुर. सिरसी रोड के बिंदायका में सीएनजी गैस पंप के पास रविवार दोपहर सीएनजी गैस सप्लाई करने वाले ट्रक के साइलेंसर व वायरिंग में आग लग गई। ट्रक के इंजन से धुंआ उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना टोरेंट गैस पंप के कर्मचारियों को लगी तो तुरंत पंप पर लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस गैस पंप पर हादसा हुआ वहां आधा दर्जन सीएनजी गैस से भरे वाहन खड़े थे। सूचना पर बिंदायका थानाधिकारी भजनलाल, बिंदायका फायर स्टेशन प्रभारी चैन कंवर, फायरमैन आशा कुमारी कुमावत दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
बिंदायका थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण साइलेंसर से वायरिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रक में 60 सीएनजी गैस से भरे हुए सिलेंडर रखे थे जो जयपुर शहर में पेट्रोल पम्पों पर सप्लाई के लिए पहुंचते हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। वहीं गैस पंप के कर्मचारियों को पाबंद किया कि ट्रक को स्टार्ट नहीं करें। जब तक ट्रक में रखे सीएनजी गैस सिलेंडर शिफ्ट नहीं किये जाते। इस दौरान मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ट्रक चालक चेतराम गुर्जर से पूछताछ में पता चला है कि ट्रक में तकनीकी खराबी के कारणों से साइलेंसर से वायरिंग में आग लगी थी। लेकिन समय रहते ही आग बुझ गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।