No video available
दूदू. साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल परिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में हुआ। बैठक में एडीएम ने जिला मुख्यालय पर यातायात, सफाई, अतिक्रमण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नरैना रोड पर निर्मित सड़क के दोनों ओर शेष रहे इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने, विद्युत पोल से संबंधित कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने तथा सड़क के दोनों ओर खुले नालों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर पुलिया के नीचे व मुख्य बाजार में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, सर्विस रोड की मरम्मत करने तथा पुलिया के नीचे साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व कचरा पात्र रखवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में दूदू उप प्रधान कैलाश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, दूदू थानाधिकारी इंद्रप्रकाश, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रियरंजन दास, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.पी. बैरवा, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता डी.के. गर्ग, दूदू तहसीलदार मदन परमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।