30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
ट्रेन के आगे कूदी युवती: बैग में मिला सुसाइड नोट, गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर
Play video

ट्रेन के आगे कूदी युवती: बैग में मिला सुसाइड नोट, गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर

चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन के पास एक युवती ने गुरुवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Jan 16, 2025

चौमूं. चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन के पास एक युवती ने गुरुवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि हादसे में गंभीर घायल युवती को पुलिस ने चौमूं शहर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।

युवती के बैग में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि युवती को चौमूं उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया है।

पुलिस ने बताया कि युवती के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी की जा रही है। हालांकि युवती का जयपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।