16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
पर्यावरण संरक्षण के लिए गो ग्रीन अभियान की शुरुआत
Play video

पर्यावरण संरक्षण के लिए गो ग्रीन अभियान की शुरुआत

गो ग्रीन कैम्पेन

Google source verification

दूदू. शहर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को जिला एवं सैशन न्यायाधीश जयपुर अजीत कुमार हिंगर व तालुका विधिक सेवा समिति दूदू के तत्वावधान में गो ग्रीन कैम्पेन के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जापान में विकसित तकनीक मीयावती पद्धति से अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दूदू शिव कुमार द्वितीय,तालुका विधिक सेवा समिति दूदू अध्यक्ष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति चौधरी, सिविल न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट दूदू महेश कुमार कुमावत,बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, प्रधानाचार्य रविशंकर दायमा द्वारा पौधारोपण कर गो ग्रीन कैम्पेन की शुरुआत की गई। अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में खुदवाए गए 200 गड्ढों में मीयावती तकनीक से 4-4 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को स्कूल के विद्यार्थी गोद लेंगे और उनकी पूरे वर्ष देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश शिवकरण द्वितीय ने बताया कि गो ग्रीन कैम्पेन को सफल बनाने के लिए मीयावाद तकनीक को काम में लिया गया है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें दस गुना अधिक तेजी से वृक्ष बढ़ता है। इस दौरान समिति के सचिव अखराम चौधरी, दूदू नगर परिषद आयुक्त शिकेश काकरिया, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा, नगर परिषद उपसभापति अमित जोशी, वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम राजेंद्र प्रसाद खींची, क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय दिनेश कुमार दोतानिया, वनपाल रामजीवण चौधरी, गार्ड रामावतार चौधरी व पूजा गौड, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के.के.मंगल, कन्हैयालाल माली, मगनलाल शर्मा सहित स्कूल के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया।