14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

कालवाड़ में खुलेगा सरकारी कॉलेज, सांभरलेक कॉलेज का बनेगा भवन

10 करोड़ की लागत से बागावास टू लेन बाइपास की घोषणा

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Jul 29, 2024

जयपुर. राज्य सरकार ने सोमवार को परिवर्तित बजट में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कालवाड़ में राजकीय महाविद्यालय (काॅलेज) स्वीकृत करने की घोषणा कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। कालवाड़ सहित आसपास के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की ओर से सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत की मांग व क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर कालवाड़ में राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत करवाने की घोषणा रिव्यू बजट में हुई। सोमवार को जब कालवाड़ में सरकारी कॉलेज स्वीकृत होने की सूचना मिली तो क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ-साथ तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कालवाड़ के मुख्य बाजार में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। कालवाड़ सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कालवाड़ में राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य की कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समक्ष विशेष मांग रखी थी। कालवाड़ सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत और संपूर्ण कालवाड़ तहसील व आस पास के लोगों ने यहां गवर्नमेंट कॉलेज स्वीकृत होने पर केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। कालवाड़ में राजकीय महाविद्यालय खुलने से स्थानीय और आसपास के दर्जनों गांव के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सांभरलेक में बनेगा कॉलेज का भवन बनेगा
सोमवार को सीएम की ओर की घोषणा के तहत जयपुर जिले के सांभरलेक स्थित राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। सांभरलेक में वर्तमान में महाविद्यालय पुराने भवन में संचालित हो रहा है। अब यहां नवीन भवन बनने के बाद विद्यार्थियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य सरकार ने रिव्यू बजट में टू लेन बाईपास बागावास (एमडीआर 81) सड़क फ्रेट टर्मिनल बधाल (किशनगढ़-रेनवाल) के निर्माण के लिए भी 10 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।