20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

झमाझम बारिश, सड़कें बनी दरिया, किसानों के खिले चेहरे

सड़कें बनी दरिया

Google source verification

दूदू. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में गुरुवार अल सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं जनजीवन भी प्रभावित रहा। तेज बारिश से सडकें दरिया बन जाने के साथ ड्रेनेज सिस्टम फेल हो जाने से शहर की स्कूलों, पोस्ट ऑफिस व मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया। सड़कों पर एक फीट तक पानी बहने से दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी दिनों बाद हुई अच्छी बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया है।