3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

महिला प्रोफेसर के घर से 80 लाख के जेवर चोरी

बिंदायका थाना इलाके के सिरसी मोड़ स्थित गणेश विहार कॉलोनी की घटना

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Nov 04, 2024

जयपुर. सिरसी रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में दीपावली पर चोरों ने एक साथ छह मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। एक महिला प्रोफेसर के घर से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया। पीडि़तों ने बिंदायका थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
गणेश विहार कॉलोनी निवासी प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को वे मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने गांव गई थीं। पांच दिन बाद जब रविवार देर शाम लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। घर से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और अन्य सामान चोरी हो गया, जिसकी कुल कीमत करीब 80 लाख रुपए है। प्रोफेसर ने बताया कि उनके अलावा क्षेत्र के पांच अन्य मकानों में भी चोरी हुई है। सोमवार को अन्य पीडि़तों ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला प्रोफेसर के घर में घुसे चार चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। चोर जेवर और अन्य सामान एक कपड़े की पोटली में बांधकर ले गए।सूचना पर बिंदायका पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश मकानों में वारदात करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। चोरी की वारदात नवम्बर की रात्रि मेंं 1 से 4 बजे की बीच हुई है। जिन घरों में वारदात हुई वे परिवार दीपावली मनाने अपने-अपने गांव गए हुए थे।
दूसरी वारदात अंकिता शर्मा के मकान नम्बर 183 में हुई। चोर अलमारी व बक्से से 35 जोड़ी बिछिया, 25 जोड़ी चांदी पायल, 4 बड़ी जोड़ी पायजेब, 35 चांदी के सिक्के, 5 सोने के सिक्के, सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कानों को टॉप्स, झुमके, सोने की नथ चुरा ले गए। तीसरी वारदात आकाशदीप जिंदल के मकान नम्बर 18 ए में हुई। यहां से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर करीब 60 हजार की नकदी समेट ले गए। चौथी वारदात निमेश मुद्गल के मकान नम्बर 213 में हुई। चोरी यहां से चांदी की पायजेब, 12 हजार की नकदी चुरा ले गए। पांचवीं वारदात महेन्द्र प्रताप के मकान नम्बर 166 में हुई है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एएसआई बाबूलाल व एएसआई मुकेश कुमार को सौंपी है। इसके अलावा, भांकरोटा थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में अमित भारद्वाज के घर भी चोरी की वारदात हुई है।