11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

No video available

जोबनेर पुलिस की कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह पकड़ा, तीन जने गिरफ्तार

पांच बाइक, चार चेसिस, दो पेट्रोल टंकी, तीन सिलेंडर बरामद

Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Sep 17, 2024

जयपुर . जोबनेर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चुराई गई पांच बाइक, चार बाइक की चेसिस, दो बाइक की तेल की टंकी और तीन गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि जोबनेर सीओ नरेंद्र कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक लेखराज, हैड कांस्टेबल घनश्याम, सुभाष चंद्र, कांस्टेबल शीशराम, महेश कुमार, सुरेश की टीम गठित की। टीम ने वाहन चोरी के मामले में जोबनेर निवासी आकाश हरिजन, देवेंद्र बाकोलिया को गिरफ्तार किया है। वहीं आसलपुर के श्याम मंदिर के पास से चुराई बाइक खरीदने वाले विकास कुमावत को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया।
गिरफ्तार देवेंद्र ने बताया कि उसने अपने साथी तरुण के साथ मिलकर फुलेरा, रेनवाल, हाइपर सिटी जयपुर, माचवा आदि जगहों से बाइक व जोबनेर से तीन गैस सिलेंडर चोरी किए हैं। इस बारे में ढाणी बोराज निवासी रामचंद्र ने 28 जून को मामला दर्ज कराया था। जबकि जैतपुरा निवासी सीताराम ने 22 सितंबर को बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था।