
दूदू. शहर के भोजपुर रोड स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार से संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मंदिर के महंत कुंज बिहारी दास महाराज के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास कृष्णा प्रताप तिवारी महाराज चित्रकूट धाम वालों ने कहा कि भगवान शिव ने रामकथा को लिखा है और सबसे पहले गाया है। गोस्वामी महाराज की वाणी है और लेखनी रामचरित मानस। इससे पहले शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर मंदिर परिसर जाकर संपन्न हुई। जिसमें अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा का सम्मान 21 जुलाई को होगा।