16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू
साधु-संतों और श्रद्धालुओं से भरे खालसा
Play video

साधु-संतों और श्रद्धालुओं से भरे खालसा

साईवाड़. प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान में साधु-संतों सहित श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 2 दिन से प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगे खालसा साधु-संतों और श्रद्धालुओं से भर गए हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जन सैलाब आने पर त्रिवेणी धाम खालसा भर गया है। रात्रि को भोजन पांडाल […]

Google source verification

साईवाड़. प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान में साधु-संतों सहित श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 2 दिन से प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगे खालसा साधु-संतों और श्रद्धालुओं से भर गए हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जन सैलाब आने पर त्रिवेणी धाम खालसा भर गया है। रात्रि को भोजन पांडाल में भी श्रद्धालुओं को सुलाया गया। वहीं खालसा में चल रहे भंडारे में लाखों की संख्या में पंगत प्रसादी पा रहे हैं। श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए त्रिवेणी धाम खालसा में रातभर भक्त जुटे रहे। साधु संतों व श्रद्धालुओं की सेवा करने पर त्रिवेणी धाम के संत खोजीपीठाधीश्वर रामरिछपाल दास महाराज का प्रयागराज में अखिल भारतीय का नगर खोजीपीठ त्रिवेणी धाम खालसा में राजस्थान के सांसद बालकनाथ ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। त्रिवेणी धाम के संत खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदेवाचार्य महाराज ने पद्मश्री संत बाबा नारायणदास महाराज की प्रतिमा भेंट की।