No video available
दूदू. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर विशेष अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल परिहार ने बताया कि भारत रत्न वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जिले के तीनों ब्लॉक (पंचायत समिति) पर गुरुवार को प्रातः 10 बजे से विशेष अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविरों में सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की ओर से आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण का कार्य किया गया।